रश्मि सिंह|DC vs RCB Final: आज विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल खेला जाएगा। इस खिताब के रेस में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। वहीं दोनों टीमें दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी। RCB ने मुंबई को हरा कर फाइनल में जगह पक्की की। ऐसे में जानिए कब और कहां मैच का आप लुत्फ उठा सकते है।
कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
जानकारी के लिए बता दें कि, RCB और DC के बीच फाइनल का मुकाबला होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। भारतीय फैंस इस खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख पाएंगे। वहीं इस फाइनल की लाइव ब्रॉडकास्टिंग स्पोर्ट्स 18 पर होगी। जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में फैंस फाइनल का लुत्फ उठा पाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेग लेनिंग कैप्तान, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रॉड्रिग्स, मेरिजन कैप, जेस जोनासन, अंरूधति रेड्डी, राधा यादव, एम, मणि, तानिया भाटिया और शिखा पांडे।
राॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना कप्तान, सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखकर और रेणुका ठाकुर सिंह।