IND vs ENG 1st Test Match,Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है।जिसमें कि इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में भारत 126 रनों की बढ़त बना ली है। बता दें कि खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 316 रनों पर 6 विकेट गंवा दिये हालांकि, ओली पोप ने बेहतरीन शतक जड़ा और अभी 148 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रेहान अहमद 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड टीम के पास अभी 4 विकेट बाकी हैं। खेल खत्म होने में अभी दो दिन भी बाकी हैं।
क्या हुआ आज के खेल में
बता दें कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में सबसे अधिक ओली पोप ने रन बनाए जबकि जैक क्रॉली 31 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। तो वहीं बेन डकैट फिफ्टी बनाने से चूके। जो रूट बुमराह के सामने नहीं चले। तो वहीं बेन स्टोक्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। भारत की गेंदबाजी में सिराज को छोड़कर सभी ने दो या एक विकट चटकाए। बुमराह ने 2, अश्विन ने 2, अक्षर पटेल ने 2, जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया।
ओली पोप का शतक, भारत की क्या होगी रणनीति?
इंग्लैंड के ओली पोप ने 154 गेंद पर टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 245 रन हो चुका था। इसी के सात इंग्लैंड के जीत की उम्मीदें भी ओली पोप ने बढ़ा दी है। हालांकि भारत के पास भी पूरा मौका है कि इंग्लैंड की टीम को 200 से कम रनों पर रोकें और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लें।