जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: 26 मार्च से IPL 2022 का आगाज हो रहा है। मैच से पहले खिलाड़ी बायो बबल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों का वीडियो शेयर किया है। जिसमें बायो बबल प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों के लिए मुंबई में 13 हजार स्क्वायर मीटर के एरिया में एरिना तैयार किया है।
MI एरिना में खिलाड़ियों के लिए तमाम सुख-सुविधाएं हैं। इसमें टीम के सदस्य और उनके परिवार के अलावा किसी की एंट्री नहीं है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘MI एरिना’ का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खिलाड़ी फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों पर पुष्पा फीवर अभी भी छाया हुआ है। रोहित शर्मा पुष्पा अंदाज में चिल होकर एंट्री ले रहे हैं तो उधर जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ी किड्स सेक्शन में फायरिंग कर रहे हैं।
टीम के बाकी खिलाड़ी MI एरिना में पोलो खेलते हुए दिख रहे हैं। फ्रेंचाइजी का कहना है कि पिछले दो साल में कोरोना के कारण खिलाड़ियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है ऐसे में मैच से पहले सुरक्षित और खुश रखने पर फोकस है। साथ ही MI एरिना के सीजन के दौरान खिलाड़ियों को आपस में एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ने और जानने का भी मौका मिल रहा है जो टीम के परफोर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
IPL 2022: MI एरिना में ये सुविधाएं
MI एरिना में फुटबॉल मैदान, बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल कोर्ट, फुट वॉलीबॉल, MI बैटल ग्राउंड, किड्स जोन और MI कैफे है। इसके अलावा टीम होटल में रहेगी, जिसमें आधुनिक जिम, मसाज चेयर्स के साथ लाउंज रूम, गेमिंग कंसोल, आर्केड गेम, इनडोर बॉस्केटबॉल शूटर, म्यूजिक बैंड के लिए एक अलग स्टेज, टेबल टेनिस, कैफे, पूल टेबल, बच्चों के खेलने का एरिया शामिल है। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी।