जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: IPL 2022 में शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में मुंबई ने जीत हासिल कर ली। मुकाबला देखने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी स्टेडियम पहुंचे थे। अपने मस्तीभरे अंदाज में रणवीर सिंह पूरे मैच में छाए रहे।
मैच में मोहम्मद शमी की गेंद पर जब रोहित शर्मा ने छक्का लगाया तो रणवीर सिंह खुशी से झूम उठे। मैच में कैमरे ने ज्यादातर रणवीर सिंह को ही फोकस पर रखा। मैच के साथ साथ रणवीर के कूल अंदाज ने माहौल बना दिया। पूरे मैच के दौरान रणवीर का अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिला।
https://twitter.com/the_dude_doctor/status/1522784690712694784?s=20&t=MdslWMXMo99btyMjQ82-wQ
मैच में रोहित के बल्ले से 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के निकले। रोहित को मैच में शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। जब मुंबई ने मुकाबला जीता तब रणवीर डांस करते हुए नजर आए।
‘जयेश भाई जोरदार’ के प्रमोशन में बिजी रणवीर
13 मई को रणवीर सिंह की फिल्म जयेश भाई जोरदार रिलीज होगी। इसी को लेकर रणवीर सिंह लगातार प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। रणवीर की आखिरी फिल्म 83 भी क्रिकेट पर बेस्ड थी।
IPL 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 5 रन से हरा दिया। GT के सामने 178 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 172/5 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई।