जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की सादगी की तारीफ सभी करते हैं। बता दें कि एमएस धोनी हमेशा ही साधारण तरीके से रहते हैं। धोनी कितनी भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लें, लेकिन वह अपने दोस्तों को खुशी देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, कि सफलता की सभी ऊंचाइयों को मापने के बाद भी एमएस धोनी अपने शहर रांची से अलग नहीं हो पाए हैं। जब भी एमएस धोनी को समय मिलता है तो वह रांची में वक्त जरूर गुजारते हैं। बता दें कि रांची में अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हैं और दोस्तों की खुशी में शरीक होना कभी नहीं भूलते।
आपको बता दें कि एमएस धोनी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी अपने दोस्त टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार के जन्मदिन पर शामिल हुए हैं। तो वहीं इस मौके पर सुरेंद्र का पूरा परिवार भी वहां मौजूद था। उनका जन्मदिन जेसीए स्टेडियम में मनाया गया था।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी क्रिकेट से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। आईपीएल में सीएसके की कप्तानी भी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में सीएसके कुछ खास नहीं कर पाई इसके बाद भी एमएस धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। एमएस धोनी सीएसके (CSK) को अपनी कप्तानी में चार बार चैंपियन बना चुके हैं।