Sunita Williams News : भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के अंतरिक्ष से भारत को सबसे खूबसूरत बताने के बाद अब भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का भी एक जवाब इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल जब सुनीता विलियम्स से जब पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन हर कोई खुश हो गया।
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत?
दरअसल, राकेश शर्मा के अंतरिक्ष दोरे के बाद जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा था कि “अंतरिक्ष से भारत का नजारा कैसा दिखता है। तो उन्होंने कवि मुहम्मद इकबाल की “सारे जहां से अच्छा” की लाइन कही थी। वहीं अब लगभग 40 साल बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को अद्भुत बताया है।”
सुनीता विलियम्स ने बताया कैसा दिखता है भारत
जब सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? तो उन्होंने जो जवाब दिया उससे हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सुनीता विलियम्स ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “अद्भुत है…बहुत ही ज्यादा अद्भुत। जब हम लोगों ने हिमालय को स्पेस से देखा तो बुच विलमोर ने कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें लीं। यह बहुत अद्भुत नजारा था।”
“बेहद खूबसूरत” – सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स ने आगे कहा कि “पूर्व से गुजरात और मुंबई की ओर जाते हैं। तब आपको लगता है कि आप भारत में आई गए हैं। पूरे भारत में मुझे जो आभास हुआ वह रोशनी का यह नेटवर्क था। रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था। इसी के साथ हिमालय तो बेहद खूबसूरत था।” जिस तरह से सुनीता विलियम्स भारत की प्रशंसा कर रही थी ऐसा लग रहा था कि मानों वह भारत की सैंदर्यता में मंत्रमुग्ध हो गई हों।
भारत आने पर बोलीं सुनीता विलियम्स
भारत आने पर सुनीता विलियम्स ने जवाब दिया कि “मैं अपने पिता के देश की यात्रा करने की उम्मीद करता हूं। वहीं बुच विल्मोर भी भारत की यात्रा करना चाहते हैं।