Tahawwur Rana News : मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड अब बस कुछ ही देर में भारत की गिरफ्त में होगा। 26/11 मुंबई हमले के पीछे आतंकी तहव्वुर राणा का हाथ था। आज उसे गुरूवार, 10 मार्च को स्पेशल प्लेन से भारत लाया जा रहा है। अब किसी भी वक्त दिल्ली में आतंकी तहव्वुर राणा की लैंडिग हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। भारत की एजेंसियों ने तहव्वुर राणा के मुंबई अटैक में शामिल होने के कई सबूत पेश किए थे। जिसके बाद अमेरिका ने उसके प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी थी। अब भारत में मुंबई हमले को लेकर तहव्वुर राणा का हिसाब होगा।
NIA करेगी तहव्वुर राणा को अरेस्ट
भारत आने के बाद तहव्वुर राणा को सबसे पहले एनआईए 26/11 हमले को लेकर दर्ज अपने केस में गिरफ्तार करेगी। उसके बाद तहव्वुर राणा को NIA के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। उसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट होगा। फिर कोर्ट में पेशी की जाएगी। यहां NIA उसकी रिमांड मांगेगी। दिल्ली एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच राणा को NIA हेडक्वार्टर लेकर जाया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। राणा को एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया जाएगा।
राणा को दिल्ली लाने की असल वजह
- एनआईए ने अपनी चार्जशीट में तहव्वुर राणा को आरोपी बनाया है
- मुंबई पुलिस की मूल चार्जशीट में वांटेड के रूप में उसका नाम नहीं
- तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा
- प्रत्यर्पण के लिए सबसे पहले एनआईए अमेरिका गई थी
-
#BreakingNews | आज भारत लाया जा रहा आतंकी तहव्वुर राणा
➡️विशेष विमान से अमेरिका से आ रहा तहव्वुर राणा
➡️आज दोपहर तक दिल्ली पहुंच सकत है तहव्वुर#MumbaiAttack #TahawwurRana #NIA #India #TahawwurRana #India #America #NIA #2611 #2611Attack #TahawwurHussainRana #Jantantratv pic.twitter.com/IUpyhdYZFY
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 10, 2025
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमले थे, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। यह हमले मुंबई के विभिन्न स्थानों पर हुए, जिनमें होटल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र शामिल थे।
- हमलावर: 10 पाकिस्तानी आतंकवादी, जो लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे
- हमले की शुरुआत: रात 9:30 बजे, 26 नवंबर 2008
- हमले की अवधि: 60 घंटे
- मृत्यु: 166 लोग, जिनमें 6 अमेरिकी नागरिक शामिल थे
हमले के मुख्य आरोपी
- अजमल कसाब: एकमात्र आतंकवादी जो जीवित पकड़ा गया, कसाब को 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गई
- तहव्वुर राणा: एक पाकिस्तानी-कनाडाई व्यवसायी, जिसे हमलों में मदद करने के आरोप में भारत प्रत्यर्पित किया गया है
- डेविड कोलमैन हेडली: एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी, जिसे हमलों में भूमिका के लिए 35 साल की सजा सुनाई गई