Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। आपको यह भी बता दें कि वह पहुंच चुके हैं। दरअसल, सीएम योगी का हेलिकॉप्टर राम कथा पार्क के हेलिपैड पर सुबह 11:00 बजे उतरा। इसके साथ ही वह हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन कर लता मंगेशकर चौक के पास वृहद सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे, जो 21 जनवरी तक चलेगा। साथ ही बस अड्डे के पास इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे और डिजिटल टूरिस्ट ऐप लॉन्च करेंगे। योगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
#BreakingNews | सीएम योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा. हनुमानगढ़ी, राम लला के करेंगे दर्शन पूजन#CMYogiAyodhyaVisit #hanumangarhi #RamMandir #JantantraTv @myogiadityanath | @CMOfficeUP | @BJP4UP | @BhandariRitu11 pic.twitter.com/pwvCJYJw38
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 14, 2024
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/gPnIHnA3zs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “500 वर्षों बाद प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया के लोग दर्शन के लिए आतुर हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम यहीं रहकर इसका अवलोकन कर रहे हैं। ऐसे में हमारी कुछ जिम्मेदारी बनती है, जैसे अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाना।”