नई दिल्ली- केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को दो महिलाओं ने भगवान के दर्शन किए थे, जिसके बाद यहां की 800 सालों से चली आ रही परंपरा टूट गई थी। महिलाओं के मंदिर में दर्शन करने के बाद केरल में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया था, जिसमें एक की मौत की खबर सामने आई थी।
प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन
मंदिर में दो महिलाओं की एंट्री का कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे है, जिसके चलते आज केरल बंद बुलाया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने वाले करीब 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Kerala: Security deployed in Pathanamthitta in the view of hartal called by various organisations over #SabarimalaTemple women entry pic.twitter.com/Hse169zZLs
— ANI (@ANI) January 3, 2019
सीएम का संघ पर निशाना
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ट्वीट कर कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने इस संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरा किया है। संघ परिवार सबरीमाला को संघर्ष क्षेत्र बनाने की कोशिश कर रहा है।
Kerala CM on #SabarimalaTemple issue: It's government's responsibility to give protection to women. The government has fulfilled this constitutional responsibility. Sangh Parivar is trying to make Sabarimala into a clash zone. pic.twitter.com/W5CaVQsnu7
— ANI (@ANI) January 3, 2019
सीएम ने दूसरे ट्वीट में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने 7 पुलिस वाहन, 79 KSRTC बसों को नष्ट कर दिया और 39 पुलिस कर्मियों पर हमला किया। हमला करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। महिला मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया गया।
Kerala CM Pinarayi Vijayan in Trivandrum on #SabarimalaTemple women entry issue: 7 police vehicles, 79 KSRTC buses destroyed & 39 police personnel attacked, till now. Most of the persons attacked were women. Women media persons were also attacked. pic.twitter.com/neg2ajLfiG
— ANI (@ANI) January 3, 2019
कोर्ट ने हटाई थी रोक
देश की सबसे बड़ी अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंदिर में महिलआों की एंट्री पर सो रोक हटा दी थी। इससे पहले मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं की मंदिर में एंट्री पर बैन था, लेकिन कोर्ट ने इस सदियों पुरानी परंपरा को गलत बताते हुए उसे खत्म कर दिया था और सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत दी थी। कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर के कपाट आज यानि 17 अक्टूबर को शाम पांच बजे पहली बार मंदिर के द्वार खुलेंगे।