Anand Vihar बस स्टैंड पर 15 हजार लोग हुए जमा !
- लॉकडाउन होने के बावजूद बस स्टैंड पर भारी भीड़
- Anand Vihar बस स्टैंड पर जमा हुए 15 हजार लोग
- लॉकडाउन बढ़ने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही
नई दिल्ली- कोरोना वायरस के कारण आए दिन लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जहां देश में लॉकडाउन के बाद भी लगातार कोरोना वायरस के चिंताजनक मामले सामने आ रहें हैं तो वहीं पूरा देश बंद होने के बावजूद भी आनंद विहार (Anand Vihar) बस स्टैंड पर बीती रात तक लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी।
इस स्टैंड (Anand Vihar) पर लगभग 15 से 20 हजार लोग मौजूद हैं। जो इस उम्मीद में बस स्टैंड पर पहुंच रहें कि उन्हें बस मिलेगी। बता दे कि इस भीड़ केवल मजदूर नहीं बल्कि आसपास के इलाकों जैसे हरियाणा, गुरुग्राम सहित कई इलाकों के लोग भी यहां शामिल हैं। जो की घर लौटना चाहते हैं। वहीं जानकारी ये भी कि कुछ बसें धौलाकुआं से भी चलायी जा रही है। इसलिए मजदूर पैदल ही अब धौलाकुआं के लिए निकल गए हैं।
ऐसे में बहुत से सवाल खड़े होते हैं कि पूरा देश लॉकडाउन होने के बाद भी इतनी संख्या में लोग कैसे बस स्टैंड पर जमा हुए। दरअसल कई लोगों द्वारा ये अफवाह फैलाई जा रही है कि 21 दिनों तक चलने वाला लॉकडाउन और भी बढ़ाया जा सकता है। जिसके बाद मजदूर अपने घर के लिए निकल गए हैं।
कुछ लोगों को घर भेजने के लिए बस की सुविधा दी गयी है। लेकिन ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं गृहमंत्रालय की बैठक में प्रवासी मजदूरों को यह भरोसा दिया गया है कि आपके रहने और खाने की उचित व्यस्था है। आप अगर दिल्ली में रहते हैं और किराये का मकान है तो आप लौट जाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपील की है कि मजदूर कहीं ना जाएं हम सबके रहने खाने की व्यस्था करेंगे।