Delhi: दिल्ली में इस साल भी पटाखे जलाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया है।
Delhi: प्रदूषण पर रोक लगाने की कार्ययोजना
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर रोक लगाने की कार्ययोजना के तहत सोमवार को पटाखों के निर्माण, बिक्री, और दिवाली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
Delhi: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने सर्दियों की कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी तरह के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का भी फैसला किया है”।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये भी कहा, दिवाली पर दिए जलायें। धार्मिक आस्थायों को मनाए और लोगों की जिन्दगी बचाए।
Delhi: पर्यावरण पर असर
दरअसल अक्टूबर से दिल्ली की हवा खराब होने लगती है। इसके कई कारण हैं। पहला तो ये कि अक्टूबर से मौसम बदलने लगता है। दिल्ली में दौड़ रही गाड़ियों से भी पर्यावरण पर काफी असर पड़ता है। पटाखों पर बैन से पर्यावरण स्तर पर सुधार की कोशिश है।