नई दिल्ली: PM Modi Birthday: देश के कई दिग्गज नेताओं ने भी पीएम मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सबसे पहले देश के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुब्कामनएं दी।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ”भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ”देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।
यह भी पढ़े:-PM Modi Birthday: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के 71वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह का माहौल।
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं
साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- ‘अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।
-
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- ”जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय नरेंद्र भाई। अत्यंतिक राष्ट्र प्रेम, कठोर परिश्रम करने की तैयारी, निर्णय करने की क्षमता और मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए आपने जो आत्मबल दिखाया वो अभूतपूर्व है। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें और आपके नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो यही कामना है।”
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पीएम मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है। अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लम्बी आयु प्रदान करें।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) September 17, 2021
-
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू
भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
विपक्षी नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी के धुर राजनीतिक विरोधी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
Happy birthday, Modi ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021
-
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
-
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी
इन सब के आलावा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश करते हुए कहा कि मैं हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें राष्ट्र की सेवा करते रहने के लिए और अधिक ऊर्जा, प्रेरणा और स्वास्थ्य प्रदान करें।