MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। 8 नंवबर बुधवार को यानी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले पहुंचे। जहां कांग्रेस पर जमकर बोले तो दूसरी ओर पीएम मोदी ने भी आज एमपी के दमोहा जिले का दौरा किया। योगी आदित्यनाथ ने निवाड़ी में पहुंचे और वहां उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह मंच पर पहुंचे और उन्होंने निवाड़ी की जनता को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने 16 मिनट तक सभा को संबोधित किया। बोले इस बार डबल इंजन की सरकार को ही जिताए।
कांग्रेस समस्या का नाम है- योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस समस्या का नाम है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है। कल आपने देखा होगा राहुल गांधी केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए गए थे। पार्टी उनकी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है और राहुल गांधी तय कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में नहीं आने वाली है इसलिए वो पहले ही धाम की यात्रा पर निकल गए हैं।”
कब हैं चुनाव?
बता दें कि साल 2023 के दो महीनों में पांच राज्यों में चुनाव हैं। साथ ही 7 और 8 नंवबर को छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग हो चुकी है। तो मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख 17 नंवबर है और परिणाम घोषित 3 दिसंबर को किए जाएंगे।