Ayodhya News: पीएम मोदी 30 दिसंबर अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अयोध्या नगरी को पीएम मोदी 15,700 करोड़ की सौगत देंगे। यहीं नहीं भगवान राम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी किस्मत का पिटारा खुलेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि शुक्रवार को सीएम योगी ने अयोध्या दौरा किया था और अयोध्या नगरी का जायजा लिय़ा। यहीं नही पीएम मोदी के दौरे से पहले अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। पीएम देश के अलग अलग 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से तैयारियां जोरों पर है। वीडियो अयोध्या धाम जंक्शन से है। pic.twitter.com/wmJGZZRPVa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
सुरक्षा बलों की तैनाती..
ADG जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने बताया, “सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पूरे रास्ते पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सादे वर्दी में भी पुलिस बल पूरे जिले में तैनात हैं। यातायात की ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे आम व्यक्ति प्रभावित ना हो और सुरक्षित तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ले जाया जा सके।”
गजब की सजी अयोध्या नगरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन जैसी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही गजब की अयोध्या नगरी सजी हुई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पीएम नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। pic.twitter.com/ajh3KMdCiH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
सीएम योगी करेंगे स्वागत
बता दें कि पीएम मोदी शनिवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और यूपी सरकार के अन्य मंत्री उनका स्वागत करेंगे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वीडियो महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम से है जहां दीवारों पर भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाती हुई खूबसूरत पेंटिंग की गई है। pic.twitter.com/Ho1jcF6IQT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
पीएम मोदी के सार्वजनिक बैठक स्थल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के सार्वजनिक बैठक स्थल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/BTopGizAf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं। pic.twitter.com/kK4H4R0L27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023