Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने मंगलवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर नमन किया। तो वहीं उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है। हमारी सुरक्षा की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस स्थिति में सक्षम भारत हम सबके सामने है। पूरी दुनिया आज भारत को नए रूप में देख रही है।”
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है… हमारी सुरक्षा की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस स्थिति में सक्षम भारत हम सबके सामने है।… https://t.co/NExUFajfZ2 pic.twitter.com/y6qHv2Hlx0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024
नेताजी भारत के शौर्य व पराक्रम
सीएम योगी ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया है। उन्होंने नौजवानों का आहान किया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सौभाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पावन जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया है। गौरतलब है कि नेताजी भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक रहे हैं।