रश्मि सिंह|Greater Noida: यूपी के ग्रेटर नोएडा से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में छत की ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानलेवा घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में जिनकी मौत हुई है उनको अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मॉल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। हर कोई इस घटना पर हैरानी जता रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
#BreakingNews | ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत #GreaterNoida #BlueSapphireMall #GreaterNoida #JantantraTv @1shivtyagi | @DCPGreaterNoida | @CMOfficeUP | @UPGovt | @SahilDhuliya pic.twitter.com/sAc47HB4jO
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 3, 2024