नोएडा : दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार गोली चली है। आपको बता दें कि नोएडा में इन् दिनों बदमाशों की खैर नहीं है। आये दिन नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देखने को मिल रही है। नोएडा के फेज-3 थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया, जिसको नोएडा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश अबरार दर्जनों लूट की घटना को अंजाम दे चूका है। पुलिस ने अबरार के पास से तमंचा बरामद किया है।
नोएडा पुलिस इन दिनों बदमाशों का सफाया करने के लिए मुहीम चला कर काम कर रही है। पुलिस को सुचना मिली थी की शातिर बदमाश नोएडा में किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है। तभी पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम अबरार है। आरोपी अबरार एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी ने एक साल पहले एक व्यापारी से लूट का प्रयास किया था।
नोएडा पुलिस के अधिकारियों की माने तो पकडे गया बदमाश पर करीब 1 दर्जन लूट ,डकैती के मुकदमे दर्ज है। आरोपी बदमाश के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। वही नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसको लेकर कॉम्बिंग की जा रही है। जल्द ही। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।