रश्मि सिंह|UP Police Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी में 60 हजार से ज्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा दोबारा से 6 महीने बाद आयोजित की जाएगी।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कास्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के वजह से परिक्षा को रद्द कर दिया गया। सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में लापरवाही के चलते DG भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद से भर्ती बोर्ड की इंटर्नल असेसमेंट कमेटी रिपोर्ट नहीं दे पाई थी और ना ही मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं RO/ARO भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आंतरिक जांच के बाद परीक्षा नियंत्रक नियंको हटाया था और एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी।