रश्मि सिंह|UCC Bill Live: उत्तराखंड विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस सत्र में UCC बिला पेश किया जाना है। इससे पहले इस बिल को रविवार यानी 4 फरवरी को कैबिनेट से पास किया गया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही से इस बिल को लेकर अपनी रुख स्पष्ट कर चुकी है। बता दें कि, अगर यह बिल उत्तराखंड में पास हो गया तो यह पहला राज्य होगा जहां समान्य नागरिक संहिता लागू होगी।
यहां देखें पूरा लाइव अपडेट…
विधानसभा हुआ स्थगित, 2 बजे के बाद होगी कार्यवाही
दरअसल, समान नागरिक संहिता 2024 सदन में पेश किए जान के बाद उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। रिपोर्ट की माने तो लंच के बाद सदन कि कार्यवाही दोबारा शुरु होगी। 2 बजे तक विधानसभा को स्थगित कर दिया गया है।
विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल
आपको बता दें कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल को उत्तारखंड विधानसभा में पेश कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC बिल को विधानसभा में पेश किया है।