Sonia Gandhi Statement : संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत की। आज राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से दोनों सदनों के सामने अभिभाषण दिया। उन्होंने आज संसद में केंद्र सरकार के कामों का जिक्र किया। इन सबके बीच संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सोनिया गांधी का बयान
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अभिभाषण खत्म होने के बाद कहा “वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।” वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग था।” जिसके बाद संसद में सियासत गरमा गई। भाजपा ने कहा कि “सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।” बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor Lady कहना बेहद अपमानजनक है। हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, ये उनकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदाय से माफ़ी मांगी चाहिए।”
“कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए” – भाजपा
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ” मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं। हमारी राष्ट्रपति, एक आदिवासी महिला हैं, वे कमजोर नहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और वे उस तरह के काम की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।”
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?…”