Ketki Singh UP Assembly : उत्तर-प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र का आज दूसरा दिन था। आज बुधवार को विधानसभा में भोजपुरी, अवधी और ब्रज की गूंज सुनाई दी। बता दें कि मंगलवार को अंग्रेजी और उर्दू को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। आज इन भाषाओं के जरिए सत्ताधारी पार्टी ने विपक्ष को करारा तमाचा जड़ दिया। मथुरा से बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा ने ब्रज भाषा में अपनी बात रखी। बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा।
विधानसभा में गूंजी भोजपुरी
विधानसभा अध्यक्ष और सीएम योगी ने आज सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी अंदाज पूरे सदन का धन्यवाद किया। उनके इस अंदाज को देख सीएम योगी समेत तमाम नेता खिलखिला कर हंसते हुए नजर आए हैं। केतकी सिंह ने भोजपुरी में ही विरोध कर रहे नेताओं को चुपचाप घर चले जाने की नसीहत दी।
भोजपुरी सुन हंसने लगे सीएम योगी
केतकी सिंह बलिया से बीजेपी विधायक हैं। आज सत्र में उन्होंने भोजपुरी अंदाज में अपना पक्ष रखा। केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। वहीं उनके भोजपुरी अंदाज को देख भाजपा विधायकों ने कहा कि भोजपुरी इतनी प्यारी भाषा है कि इसका विरोध तो छोड़िए, हमें लग रहा था कि विपक्ष आपको गले लगा लेगा। आपने कितना अच्छा काम किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर मजाक करते हुए कहा कि “गले लगा नहीं रहे हैं, वो गले पड़ रहे हैं।” जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी समेत मौजूद तमाम नेता हंसने लगे।”
क्या बोली भाजपा विधायक केतकी सिंह?
केतकी सिंह ने कहा कि “जहां इंसानियत होगी, वहां उत्तर-प्रदेश का कोई जरूर होगा और बड़े ही शान से अपनी भाषा बोल रहा है।” उन्होंने विरोध कर रहे नेताओं से कहा जिसे भोजपुरी में बोलना है, वो भोजपुरी में बोलेगा। जिसे हिंदी में बोलना है, वो हिंदी में बोलेगा। साथ ही जिसे नहीं बोलना है, वह घर चला जाए।”