CM Yogi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की अचानक से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने अपनी समझदारी दिखाकर एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया। मामला रविवार, 20 अप्रेल का है, जब सीएम योगी कानपुर पहुंचे थे और उन्हें वापस लखनऊ लौटना था। हेलिकॉप्टर में बैठते ही कुछ ऐसा हुआ कि तुरंत उसकी लैंडिंग करानी पड़ी।
पीएम मोदी का कानपुर दौरा
रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने घाटमपुर पहुंचने के बाद तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट और पावर प्लांट का जायजा भी लिया गया। घाटमपुर से अर्मापुर में बने हैलीपैड पर आए। इसके बाद वह पनकी पावर हाउस पहुंचे और प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय मैदान में कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया जहां प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार (4 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अयोध्या, अमेठी सहित छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। इस फेरबदल में कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
अमेठी की डीएम को मिली ये जिम्मेदारी
अमेठी की डीएम निशा को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। वहीं, इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया गया है। कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को इटावा भेजा गया है, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।