UP Deoria News : उत्तर-प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम वाले केस ने हर किसी को हैरान कर दिया था। जहां एक पत्नी ने अपने पति के 15 टुकड़े कर नीले ड्रम में भर सीमेंट से जमा दिए थे। इस मर्डर ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक मामला अब देवरिया से निकलकर सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को मारकर सूटकेस में भर दिया। इस मर्डर में भी उसके प्रेमी ने पूरा साथ दिया था।
पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट
बता दें कि पत्नी ने पति को सूटकेस में भरने से पहले उस पर धारधार हथियार से वार किया। इस कांड में उसके प्रेमी ने भी पूरा साथ दिया। जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है। मारने के बाद पत्नी ने पति के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भर दिया। फिर सूटकेस में भरे शव को लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर फेंक दिया।
सऊदी अरब से वापस लौटा था पति
बता दें कि पति सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह एक हफ्ते पहले ही वापस लौट कर घर आया था। जिसके बाद वह पत्नी और उसके प्रेमी के अफेयर के बीच रोड़ा बन गया। इसलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना डाली। जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या के अंजाम दिया।
सूटकेस में भर फेंका था शव
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव में लोगों को सूटकेस मिला। जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो सूटकेस गेहूं के खेत में पड़ा हुआ था। जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें से एक 30 वर्ष के युवक का शव था। जिसके सिर पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने शुरू का जांच-पड़ताल
जब पुलिस ने शव की पहचान पड़ताल कि तो कागजों के आधार पर पता लगा कि शव देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के अंर्तगत भटौली गांव के रहने वाले नौशाद का है। जिसकी उम्र करीब 30 साल है। वह एक हफ्ते पहले ही सऊदी अरब से कमा कर वापस घर लौटा था। जांच के दौरान पुलिस को पत्नी पर शक हुआ तो, उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला निकल कर सामने आ गया। नौशाद की पत्नी का रिश्ते में लगने वाले भांजे से ही अवैध संबंध था। तब उसने पूरी सच्चाई कबूल की। प्रेमा फिलहाल फरार है।