Saurabh Murder Case Update : उत्तर-प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति को टुकड़े करने वाली मुस्कान के हर रोज नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं। पति सौरभ की हत्या और उसके बेहरमी से टुकड़े करने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ जमकर होली खेली थी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पति के टुकड़ों को ड्रम में डालकर मस्ती करने प्रेमी के साथ मुस्कान शिमला चली गई। वहां उसने धूमधाम से प्रेमी साहिल का बर्थ डे भी मनाया था। साहिल के बर्थडे पर मुस्कान ने उसे सरप्राइज केक गिफ्ट किया था।
साहिल और मुस्कान ने की शिमला में मस्ती
साहिल और मुस्कान का होली खेलते और बर्थडे मनाते वीडियो और केक मंगाने के लिए कैब ड्राइवर से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कैब ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुस्कान शराब के नशे में थी। साथ ही शिमला जाते और वापस आते वक्त भी दोनों ने नशा किया हुआ था।
#BreakingNews | मेरठ : सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने तेज की जांच
➡️पुलिस ने कैब ड्राइवर को बुलाया
➡️हत्या के बाद हिमाचल गए थे मुस्कान और साहिल#MeerutCrime #Meerut #SahilShukla #MuskanRastogi #SahilShuklaMuskan #HoliVideo #SaurabhRajput #MurderCase #MeerutCrime #MeerutCase… pic.twitter.com/6v552CgjaL
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 22, 2025
मर्डर के बाद खेली होली
मुस्कान और साहिल का होली खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 20 सेकेंड का है। इसे देखने से ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ने काफी नशा किया हुआ है। दोनों ने तीन और चार मार्च की रात में सौरभ का कत्ल किया था। इसके करीब दस दिन बाद 14 को होली थी। यानी घर में सौरभ की लाश टुकड़ों में पड़ी थी।
मुस्कान ने मनाया प्रेमी का बर्थडे
साहिल का बर्थडे मनाते हुए का भी वीडियो सामने आया है। साहिल का होली के दो दिन बाद 16 मार्च को बर्थडे था। मुस्कान ने साहिल का बर्थडे होटल में मनाया था। जिसमें मुस्कान साहिल को किस करते हुए भी दिखाई दे रही है। बर्थ डे के लिए मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक मंगवाया था। मुस्कान ने ड्राइवर को व्हाट्स पर ऑडियो मैसेज भेजा था।
शाहिल-मुस्कान के बीच अवैध संबंध
मुस्कान ने बड़ी ही बेरहमी के साथ सौरभ की ह्त्या कर दी थी। हत्या के बाद वह अपने प्रेमी शाहिल संग शिमला घूमने भी चली गई थी। इसके बाद मसूकान ने शिमला में साहिल के साथ जमकर होली खेली। दोनों ने शिमला में खूब-मस्ती की। बर्थडे केक काटने वाले वीडियो जिस तरह से दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं, दोनों के बीच अवैध संबंधों पर भी मुहर लगा रहा है।