Vijay Verma Affair Rumors: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। वहीं, इन दिनों अब एक नई जोड़ी की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा है कि एक्टर विजय वर्मा अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा को एक कैफे में साथ देखा गया, जिसके बाद से उनकी डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अब तक अपनी डेटिंग की वायरल खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। अब दोनों के रिश्ते का सच क्या है ये तो वही बता सकते हैं।
विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार
बता दें कि विजय और फातिमा फिल्म गुस्ताख इश्क में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है। फातिमा ने विजय के साथ काम करने को लेकर कहा था, “एक अच्छा एक्टर बस यही होता है। आखिरकार, वो अपना रास्ता निकाल लेता है। आपको वहां पहुचने में समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन अगर आप एक अच्छे एक्टर हैं तो सक्सेस आपको मिलती है। विजय एक शानदार इंसान है। मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि उन्हें इंडस्ट्री में वो पहचान मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं।”
फातिमा सना शेख के साथ जुड़ा नाम
वहीं, दोनों स्टार्स की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय वर्मा का नाम तमन्ना भाटिया संग जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते में होने की रिपोर्ट्स थी। वो लस्ट स्टोरी 2 के सेट पर मिले थे। इस सीरीज में दोनों ने बोल्ड सीन्स दिए थे। लेकिन फिर अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। वहीं, दूसरी ओर वहीं फातिमा सना शेख ने दंगल जैसी फिल्में की हैं। उनका नाम आमिर खान संग जुड़ चुका है। एक समय पर दोनों के रिश्ते में होने की खबरें थीं। मगर गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को कंफर्म करके आमिर ने इन सभी रूमर्स पर विराम लगा दिया है।