IIFA Award 2025 : IIFA तो हमेशा चर्चा में रहता है लेकिन इस बार IIFA के साथ- साथ करीना कपूर और शाहिद कपूर भी काफी चर्चा में है। ऐसा होने का कारण शयद ये हो सकता है की दोनों को ब्रेकअप के काफी सालों बाद एक साथ देखा गया है। दोनों 2000 की काफी हिट जोड़ी थे जिन्हे फंस काफी पसंद किया करते थे फिर वो चाहे एक साथ मूवी में दिखे या फिर कही भी।
कहां हुई दोनों की मुलाकात ?
रील लाइफ गीत और आदित्य यानी करीना कपूर और शाहिद कपूर की हाल ही में मुलाकात हुई है दोनो को काफी समय बाद एक साथ देखा गया। उनकी मुलाकात IIFA 2025 के इवेंट के दौरान हुई थी जहां दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया और हँसते हुए बात करते भी नज़र आये। जिसे देखकर फैंस हैरान है और खुश भी।
क्या बोले शाहिद कपूर ?
IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर करीना से मिलने की बात पर कहा कि – “ऐसे मिलना हमारे लिए नया नहीं है , हम इधर-उधर मिलते रहते है आज स्टेज पर मिले और अगर लोगों को ये अच्छा लग रहा है तो अच्छी बात है ”
करीना ने किया था पहले इग्नोर
करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच एक अजीब मुलाकात हुई। दादा साहब फाल्के अवार्ड्स में करीना ने शाहिद को अनदेखा किया। दोनों एक ही जगह पर थे, लेकिन एक-दूसरे से बात नहीं की। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
कई बार साथ किया काम
शाहिद कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड के एक प्यारे जोड़े थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जैसे कि ‘जब वी मेट’, ‘फिदा’ और ‘चुप चुप के’ और भी काफी मूवी में साथ काम किया है , लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गए। दरअसल, ‘जब वी मेट’ की शूटिंग खत्म होने के समय ही दोनों का ब्रेकअप हो गया
था।
कैसी है दोनों की पर्सनल लाइफ ?
अगर दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करे तो करीना कपूर को ब्रेकअप के बाद सैफ अली खान से प्यार हो गया और उन्होंने सैफ अली से शादी कर ली जिसके बाद 2016 में उन्होंने अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया उसके बाद 2021 में उनके दूसरे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म हुआ। वही अगर शाहिद कपूर की बात करे तो उन्होंने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की और अब उनके भी 2 बच्चे बेटी मीशा कपूर और बेटा ज़ैन कपूर है।