Champions Trophy IND vs NZ Final Live : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दोनों के बीच बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला होगा। दोनों टीमें यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आमने-सामने हैं। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का टारगेट
न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए और कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए। वहीं र्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेली।
ग्लेन फिलिप्स हुए बोल्ड
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी अब खत्म हो गई है। वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को बोल्ड आउट कर दिया है। वह 52 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
150 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर
न्यूजीलैंड का स्कोर 35 ओवर के बाद 153 रन है। न्यूजीलैंड ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। डेरिल मिचेल 73 गेंद में एक चौके के साथ 40 रनों के पारी खेल चुके हैं। वहीं ग्लेन फिलिप्स 41 गेंद में 26 रनों पर खेल रहे हैं।
126/4 न्यूजीलैंड का स्कोर
न्यूजीलैंड का स्कोर 28 ओवर के बाद 126 रन है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने अपने 4 विकेट खो दिए हैं। डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स फिलहाल पिच पर बने हुए हैं। डेरिल मिचेल 53 गेंद में एक चौके के साथ 28 रन पर खेल रहे हैं। वहीं ग्लेन फिलिप्स 19 गेंद में 12 रन पर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
रवींद्र जडेजा ने टॉम लाथम को LBW आउट किया। 24वें ओवर में 108 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट खो दिया है। टॉम लाथम 30 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
20 ओवर में 102 रन पर न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन है। डेरिल मिचेल और टॉम लाथम अभी पिच पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 90
न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन है। डेरिल मिचेल और टॉम लाथम इस समय भारतीय गेंदबाज का सामना कर रहे हैं। भारतीय स्पिनर्स न्यूजीलैंड के लिए फिलहाल ख़तरा बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड ने अपना तीसरी विकेट खोया
कुलदीप यादव ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फिनाले में कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपना दूसरा विकेट केन विलियमसन को आउट कर लिया। भारत के लिए वह बेहद अहम विकेट साबित होगा। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड फिलहाल 13वें ओवर में 75 के रनों पर खेल रही है।
भारत को मिली दूसरी कामयाबी
भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई। उन्होंने रचीन रविंद्र का विकेट ले पवेलियन वापस लौटाया। रचीन रविंद्र का विकेट काफी महत्वपूर्ण था। वह भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। कुलदीप यादव ने अपनी पहली बॉल पर रचीन का विकेट लिया। कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड मारा। वह 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।
पहला विकेट भारत के नाम
भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवती ने विल यंग को विकेट लिया। विल यंग 23 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को LBW आउट किया।
न्यूजीलैंड का अर्धशतक हुआ पूरा
न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 ओवर के बाद 51 रन हो गया है। रचिन रवींद्र इस समय बेहद अच्छे परफॉर्म में हैं। उन्होंने 21 गेंद में 29 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है। टीम ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव
मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। घातक खिलाड़ी मैट हेनरी चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ , काइल जैमिसन और विल ओरुक।
ट्रॉफी से बस एक कदम दूर भारत
टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 में जीत के बेहद करीब आकर हार गई थी। इसके बाद भारत ने टी20 विश्वकप 2024 का खिताब जीता। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी से वह बस एक कदम ही दूर है।