Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दुखद खबर सामने आई है। योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार, 3 मई को निधन हो गया। उनकी उम्र 128 साल की थी। वह पिछले तीन दिनों से BHU में एडमिट थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 5 मई को किया जाना है।
2022 में किए गए थे पद्मश्री से सम्मानित
योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा को तीन साल पहले साल 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। प्रयागराज महाकुंभ में शिवानंद बाबा का कैंप लगा था। उन्होंने वहां जाकर पवित्र संगम में डुबकी भी लगाई थी। शिवानंद बाबा के आधार कार्ड पर जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। उनका जन्म विभाजित बंगाल के श्रीहट्टी जिले में हुआ था।
100 साल से हर कुंभ शामिल हुए बाबा
योग साधक स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ चाहे वो प्रयागराज, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार सभी में शामिल हुए हैं। बाबा के शुरुआती जीवन के बारे में कुंभ में बेंगलुरु से पहुंचे उनके शिष्य फाल्गुन भट्टाचार्य ने कई अहम जानकारी दी थी। बाबा का जन्म एक भिखारी परिवार में हुआ था। जिसके बाद चार साल की उम्र में इनके मां बाप ने इन्हें गांव में आए संत ओंकारानंद गोस्वामी को सौंप दिया था। ताकि उन्हें खाना पानी मिल सके।
बिखारी परिवार में हुआ था जन्म
शिष्य फाल्गुन भट्टाचार्य ने बताया कि छह साल की उम्र में बाबा को संत ने घर जाकर अपने मां-बाप के दर्शन करने को कहा था। लेकिन जब वह घर पहुंचे तो कई त्रासदीपूर्ण घटनाएं हुईं थी। घर पहुंचने के बाद उनकी बहन का निधन हो गया। वहीं एक हफ्ते के भीतर एक ही दिन मां बाप दोनों चल बसे थे। जिसके बाद उन्होंने एक ही चिता में मां-बाप का दाह संस्कार किया।