दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील पर हर सोमवार मंडे मेट्रो डे शुरू किया गया है। इसके तहत उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों और नेताओं के साथ-साथ जनता से भी यह अपील की थी कि वे ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। अब हर सोमवार को दिल्ली में मंडे मेट्रो डे मनाया जाएगा।
आम लोगों की दिखी भीड़
सोमवार के दिन मेट्रो में काफी भीड़ देखने को मिली, लेकिन ऐसे में सड़को पर गाड़ियों भी कम नहीं है। सुबह से ही लोग मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन ओर दिनों के मुकाबले मेट्रो में सोमवार के दिन काफी भीड़ देखने को मिली। साथ ही, लोगों को थोड़ा मेट्रो का इंतजार भी करना पड़ा,क्योंकि मेट्रो में थोड़ी देरी की वजह से मेट्रो स्टेशन पर काफी भीड़ थी। लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की अपील को माना।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से किया सफर
वहीं, दूसरी ओर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ईंधन बचाने की अपील के समर्थन में \’मेट्रो मंडे\’ अभियान के तहत दिल्ली मेट्रो में सफर किया। लोगों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का प्रयोग करें। गाड़ियों का कम प्रयोग करें, जिससे हम लोग ईंधन की बचत कर सकें।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया सफर
सोमवार के दिन मंडे मेट्रो अभियान के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेख गुप्ता, उनके कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने दफ्तर जाने के लिए मेट्रो से सफर किया। रेखा गुप्ता ने राज निवास मार्ग स्थित अपने जन सेवा सदन आवास के पास कश्मीरी गेट स्टेशन से वायलेट लाइन मेट्रो पकड़ी।

