रश्मि सिंह|Heath Tips: बादाम एनर्जी का भंडार होता है। इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहती है। बादाम के एक नहीं बल्कि कई फायदे है। आयुर्वेद में भी इस सुपरफूड को स्वास्थ्य लाभों के लिए जबरदस्त माना गया है। बादाम खाने से वात असंतुलन, नसों में दर्द, लकवा और डीजेनेरेटिव डिजीज से आराम मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम से ब्लीडिंग, महिलाओं में पीरियड्स, नाक से खून जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इससे याददाश्त भी मजबूत होती है। बादाम को खाने के कुछ तरीके भी होते है, वरना इनके नुकसान भी सामने आ सकते है।
बादाम खाने का सही तरीका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादाम को कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है। बादाम को कच्चे, भिगोकर और छिलका उतारकर भी खाया जा सकता है। इसे भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन शक्ति बेहतर होती है और शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते है और शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है।
एक दिन में कितना बादाम खाना चाहिए
डॉक्टर के मुताबिक, हर दिन कम से कम 5 बादाम और अधिकतम 7-8 से ज्यादा बादाम नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से आंत की सेहत कमजोर हो सकती है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ सकती है और अपच परेशान कर सकता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह के ब्रेकफास्ट से पहले बादाम का सेवन करना बेहतर होता है। दिन की शुरुआत बादाम से करने से पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है।