Delhi VidhanSabha Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) का आज सोमवार 3 फरवरी को आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे ये चुनावी शोर थम जाएगा। अब इसके बाद सभी पार्टियों की परीक्षा शुरू होगी। मतदाताओं को अपने पलड़े में लाने के लिए सभी पार्टियां नए-नए हथकंडे अपनाएंगी। कोई पैसों को दम पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेगा। तो कोई जरुरत के सामान। शराब बांटने वालों की भी कोई कमी नहीं है।
दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी से चुनाव प्रचार शुरू हुआ था। हालांकि इससे पहले से ही दिल्ली में चुनावी सियासत शुरू हो गई थी। आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) तीनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीनों पार्टियों ने अपनी हर संभव कोशिश कर ली है। अब बारी है दिल्ली वालों की। सभी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कई रणनीतियां बनाई है। ताकि उनको उस क्षेत्र में भी वोट मिल सके।
दिल्ली में कौन जीतेगा बाजी?
तीनों पार्टी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दिल्ली के जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखेंगे। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया जाएगा। इसी के साथ 8 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी।