Delhi Election 2025 News : दिल्ली चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में आ चुका है। केवल 2 दिन बाद दिल्ली की जनता वोट के जरिये दिल्ली की किस्मत तय करेगी। इस बीच दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। आप (AAP) की एक जनसभा में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। इस जनसभा में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और राघव चड्ढा ने मंच पर धूम मचा दी।
चुनावी रैली में ‘गाने का तड़का’
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह चुनाव प्रचार के लिए राघव चड्ढा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने ही अंदाज में धूम मचाई। स्टेज पर मीका सिंह ने “टेल मी समथिंग-समथिंग” गाना गाया। मीका सिंह के गुनगुनाते ही जनसभा में मौजूद लोग ख़ुशी से झूम उठे। इसी के साथ राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों को भी मंच पर दोहराया। इसी के साथ दोनों ने जनता से AAP को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग ‘आप’ को वोट देते हैं तो हर परिवार को हर महीने 25,000 रुपये की बचत होगी।
चुनावी रैली में मची धूम
आम आदमी पार्टी की ये चुनावी रैली दिल्ली के “मजनू के टीले” में हुई थी। इस रैली में आप कार्यकर्ता और लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने स्टेज पर धूम मचाया। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी प्रचार के लिए सितारों और सिंगर्स का सहारा लिया। आप किसी भी तरह की कोई कमी छोड़ना नहीं चाहती है। अब देखना यह है कि इस तरह के प्रचार का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।















