USA News : अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर शहर में रविवार, 1 जून को अचानक धमाके से अफरा-तफरी मच गई। यहां यहूदी समुदाय के लोग इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। यह लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक हमला कर दिया है। इस धमाके में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है।
हमले में 6 लोगों की मौत
एफबीआई ने इस हमले को एक “जानबूझकर किया गया आतंकी हमला” करार दिया है। एफबीआई के अनुसार, 45 साल के मोहम्मद सबरी सोलिमन को इस हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। कथित तौर पर, सोलिमन ने पर्ल स्ट्रीट पर चल रहे शांतिपूर्ण मार्च में मोलोटोव कॉकटेल फेंका जिससे बच्चों सहित कई प्रदर्शनकारी झुलस गए।
हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे
प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि “हमलावर ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाए और लैंडस्केपर की वेशभूषा में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचा। अचानक उसने आग लगाने वाले हथियार से हमला कर दिया। यह घटना “Run for Their Lives” कार्यक्रम के दौरान हुई। यह कार्यक्रम गाज़ा में 7 अक्टूबर को अगवा किए गए इजरायली बंधकों की याद में आयोजित किया गया था।
एफबीआई के निदेशक ने दी जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए बोल्डर पुलिस विभाग ने कहा कि “वह मौके पर मौजूद हैं, जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, “इस हमले की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।” एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा “हमारे एजेंट और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। हम जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, तो अपडेट करेंगे।















