AAP On Arvind Kejriwal Attack : आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर शनिवार, 18 जनवरी को हमला हुआ। इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार, 19 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने हमलावर का क्रिमिनल बैकग्राउंड बताया और भाजपा पर भी जमकर अटैक किया। दिल्ली चुनाव से कुछ समय पहले हुए इस हमले के बाद आम आदमी पार्टी काफी गुस्से में नजर आ रही है।
“आरोपी परवेश वर्मा का करीबी”
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सीएम आतिशी ने कहा, “कल नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। अगर वो पत्थर किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला कौन था? एक शख्स राहुल उर्फ शैंकी, जो हमले में देखा गया था। वो हमेशा परवेश वर्मा के साथ दिखता है और उनके प्रचार में शामिल रहता है। इस शख्स पर डकैती की कोशिश का केस दर्ज है, जिसमें 7 साल की सजा हो सकती है, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, जिसमें 2 साल की सजा हो सकती है, शकरपुर थाने में FIR दर्ज है। ये साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए एक अपराधी को भेजा गया था।”
“अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश”
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे बताया कि कहा, “हमले में शामिल दूसरा व्यक्ति रोहित त्यागी है, जो लगातार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है। वो भी अपराधी है। उस पर 2011 में चोरी का मामला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा है। तीसरा व्यक्ति जो वहां मौजूद था उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। यह साफ है कि चुनाव की अपनी हार की बौखलाहट से भाजपा अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होने वाला है। वहीं मतगड़ना की बात करें तो 8 जनवरी को होगी। दिल्ली की जनता को किस पर भरोसा है वह 8 जनवरी को नतीजे आने के बाद पता लग जाएगा।