Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार हो गए हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, कि तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Chandrababu Naidu Arrest: तीन बजे बोला धावा
नंद्याल रेंज के डीआइजी रघुरामी रेड्डी और सीआइडी के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी संख्या ने करीब तीन बजे शहर के आरके फंक्शन हॉल में नायडू के शिविर पर धावा बोलकर उन्हें हिरासत में ले लिया। वह उस समय अपने कारवां में विश्राम कर रहे थे।
Chandrababu Naidu Arrest: टीडीपी कैडरों को सख्त प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
हालाँकि, पुलिस को बड़ी संख्या में वहां एकत्र हुए टीडीपी कैडरों के सख्त प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। यहां तक कि नायडू की सुरक्षा कर रहे एसपीजी बलों ने भी पुलिस को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी, उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार , वे सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी नायडू के पास जाने की अनुमति नहीं दे सकते।
अंतत: 6 बजे के करीब, पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया।
Chandrababu Naidu Arrest: क्या है मामला?
डीआइजी ने बताया कि, उन्हें एपी कौशल विकास निगम घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है, जिसमें वह आरोपी नंबर 1 हैं। इसका एक नोटिस उन्हें सौंपा गया था।