रश्मि सिंह|Tata Group Market Cap: टाटा ग्रुप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ टाटा ग्रुप के सामने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था छोटी पड़ गई है। एक रिपोर्ट की मानें तो ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 365 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह पाकिस्तान के GDP से भी ज्यादा है। पिछले साल टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के बाद टाटाग्रुप ने यह उपलब्धि हासिल की है। IMF के अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था करीब 341 अरब डॉलर का है। बता दें कि, TCS की वैल्यू ही करीब 15 लाख करोड़ रुपये या 170 अरब डॉलर है। टाटा न केवल भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, बल्कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लगभग आधे भाग के बराबर है।
From tragedy to triumph: In 2008, terrorists targeted the iconic Taj Mahal Palace Hotel, a symbol of resilience. Today, Tata Group’s market cap surpasses Pakistan’s GDP. A testament to strength, innovation, and the power of perseverance. #TataGroup pic.twitter.com/TZLwOdYGP6
— FeluMittirr•फेलुमित्तिर•φελυμιττιρ (@FeluMittirr) February 19, 2024
Courtesy: FeluMittirr Twitter Handle
पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था का है बुरा हाल
जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय काफी संकट का सामना कर रही है। वित्तय वर्ष साल 2022 में पाकिस्तान का GDP 6.1 प्रतिशत बढ़ा। इसके पहले वित्तीय वर्ष 2021 में यह ग्रोथ 5.8 प्रतिशत थी। वहीं अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2023 में पाकिस्तान का अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। हाल ही में आई बाढ़ ने पाकिस्तान को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। यह नुकसान अरबों डॉलर में हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान पर 125 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। इसमें से 25 अरब डॉलर विदेशी कर्ज की देनदारी उसके सामने जुलाई में खड़ी है। आईएमएफ से उसका 3 अरब डॉलर का कार्यक्रम मार्च में समाप्त होने वाला है। एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर है।