Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत अचानक शुक्रवार 6 जून, 2025 को अचानक बिगड़ गई। सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच करने में लगी हुई है।
सोनिया गांधी अस्पताल में हुईं भर्ती
सोनिया गांधी IGMC में ECG और MRI टेस्ट करवाने के बाद बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर लौट आई हैं। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ऊना दौरा रद्द कर वापस शिमला लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, वह सोनिया गांधी से उनकी हालचाल जानने के लिए उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
#BreakingNews | शिमला, हिमाचल प्रदेश
➡️ सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी
➡️ शिमला के IGMC हॉस्पिटल में हुए टेस्ट#SoniaGandhi #ILL #IGMC #JANTANTRATV #BREAKINGNEWS #UPDATE #TrendingNews #NewsUpdates pic.twitter.com/YxUypTGyS6
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 8, 2025
बेटी से मिलने शिमला आई थीं सोनिया
दरअसल सोनिया गांधी जून के पहले सोमवार 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला आई थीं। वह यहां अपनी बेटी के निजी आवास में ठहरी हुई थीं, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें IGMC लाया गया। जानकारी के मुताबिक, सांस कि दिक्कत के चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में उन्हें भर्ती कराया गया है।
समर्थकों में चिंता का माहौल
फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। जिससे आमजन और समर्थकों की चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी और टेस्ट किए हैं।
बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 साल हो चुकी है। ऐसे में वह पिछले काफी समय से अस्पतालों के चक्कर लगा रही हैं। वह पहले भी स्वास्थ्य लाभ के लिए हिमाचल के वातावरण में कुछ दिन बिताती रही हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला आईं थी, लेकिन इस बीच उनकी तबीयत में फिर से बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।