नई दिल्ली: Jantar Mantar hate slogans: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को एक प्रदर्शन के दौरान लगे भड़काऊ नारों का मामला गंभीर हो चला है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा 6 आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह और दीपक हैं।
यह भी पढ़ें- Phoolan Devi Jyanti: फूलन देवी की जंयती, क्या निषाद जाति के वोटबैंक का प्रतीक हैं बैंडिट क्वीन
Jantar Mantar hate slogans: 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर कार्यक्रम किया गया
जंतर-मंतर के पास कुछ संगठनों ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हुए थे। प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन का निदेशक है, जिसके बैनर तले 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर कार्यक्रम किया गया था।
अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ने अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस मंगलवार सुबह से ही इन सभी से पूछताछ कर रही है, जबकि क्राइम ब्रांच भी इस मामले में एक्टिव है. दिल्ली पुलिस को अभी पिंकी चौधरी की तलाश है।
इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दरअसल जंतर-मंतर पर रविवार को भारत जोड़ो आंदोलन द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन पूर्व भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। अश्विनी उपाध्याय ने भी नारेबाजी की घटना में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने वायरल हो रहे वीडियो की जांच के लिये दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी है। अगर वीडियो प्रमाणिक है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’