Shah Rukh Khan’s King : शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का हर किसी को इंतजार है। फैंस बेसब्री से शाहरूख की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एक्टर की बेटी सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही है। वहीं अब खबरों के मुताबिक इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी हैं। एक्ट्रेस फिल्म में बेहद अहम रोल में नजर आ सकती हैं।
सुहाना की ‘मां’ बनेंगी दीपिका
पी पिंगमून में छपी एक खबर के मुताबिक शाहरुख खान एक बार फिर दीपिका पादुकोण रोमांस करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्टर की बेटी सुहाना खान की मां का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। दीपिका का रोल फिल्म में काफी अहम होने वाला है।
शाहरुख-दीपिका की जोड़ी कमाल
जानकारी के अनुसार इस किरदार के लिए दीपिका पादुकोण ने भी हामी भर दी है। इससे पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ ‘पठान’ और ‘जवान’ नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित हुईं थी। दीपिका ‘किंग’ में नजर आती हैं तो ये शाहरुख के साथ उनकी छठी फिल्म होगी।
सुहाना भी फिल्म में आएंगी नजर
फिल्म में शाहरुख और सुहाना अपना बदला लेते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज की जाएगी। इससे पहले शाहरूख खान फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे। वहीं दीपिका प्रभास आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म ‘कल्कि’ में नजर आई थी।