Delhi New CM : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल शपथ ग्रहण की टाइमिंग बदल गई है। पहले ये समारोह 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का केवल समय बदला है। इसकी तारिख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अब 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा।
समय बदला…तारीख वही
बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को शपथ लेने जा रहा है। लेकिन भाजपा की तरफ से अभी सीएम पद का नाम उजागर नहीं किया गया है। यह आयोजन रामलीला मैदान में होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल,19 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
गौरतलब हो कि रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे। इस रास्ते से केवल VVIP गाड़ियों को ही एंट्री दी जाएगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे।
सीएम के रेस में कई नाम
- प्रवेश वर्मा : दिल्ली के सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सिर पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से हराया था।
- आशीष सूद : दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद भी इस रेस में शामिल हैं।
- रेखा गुप्ता : शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
- विजेंदर गुप्ता : रोहिणी से विधायक विजेंदर गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।
- सतीश उपाध्याय : मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।