Rekha Gupta Oath Ceremony News : आज गुरूवार, 20 दिसंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर चल रही अटकलों को साफ़ करते हुए बताया कि वो मौजूदा मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगी।
शीशमहल में नहीं रहेंगी सीएम
जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वो शीशमहल में रहेंगी? तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं’। दरअसल अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए नए सीएम आवास का निर्माण किया गया था। भाजपा सीएम आवास को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधती रहती है। भाजपा का आरोप है कि सीएम आवास पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी शीश महल खूब चर्चाओं में था।
भाजपा के आम आदमी पार्टी पर आरोप
भाजपा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप लगाया था कि कोरोना के समय जब देश संकट में था, तब इस भव्य भवन का निर्माण किया गया। इसके निर्माण में खूब भ्रष्टाचार किया गया है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के शीशमहल में नहीं रहेंगी।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma)
- आशीष सूद (Ashish Sood)
- मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa)
- रविंद्र इंद्राज सिंह (Ravindra Indraraj Singh)
- कपिल मिश्रा (Kapil Mishra)
- पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh)
रेखा गुप्ता के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगी। दिल्ली की जनता इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही थी। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। वह पहली बार यहां से विधायक बनी हैं। उन्हें दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।