मशहूर Actress Nimmi का मुंबई में हुआ निधन
मुंबई – बुधवार शाम 6 बजे मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। बता दे कि निम्मी कई महीनों से बीमार चल रही थीं। एक्ट्रेस निम्मी (Actress Nimmi) ने अंतिम सांस नर्सिंग होम में ली। मशहूर एक्ट्रेस निम्मी 1949 से लेकर 1965 तक यानी की 16 साल तक फिल्मों से जुड़ी रही। निम्मी एक बहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर हमेशा से जानी जाती रही है। एक्ट्रेस निम्मी का असली नाम ‘नवाब बानो’ था।
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस निम्मी (Actress Nimmi) की खोज राजकपूर द्वारा की गई थी। जहां राजकपूर ने ही नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी रखा था। बता दे कि राजकपूर ने निम्मी को पहला ब्रेक फिल्म बरसात में दिया था। वहीं इसके बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया जैसे आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी तमाम फिल्मों में काम कर खुब लोकप्रियता हासिल की।
एक्ट्रेस निम्मी (Actress Nimmi) के निधन के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। बता दे कि मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। निम्मी ने बॉलीवुड के बड़े सितारे दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई सितारों के साथ काम किया है।