नई दिल्ली : दीपा मलिक समेत 32 खिलाडियों को खेल पुरस्कार से सम्मनित किया किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते कई चयनित खिलाड़ी आज सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं रहे।
रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक और जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। पहलवान बजरंग, अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते आज सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं रहे।
इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
- मोहम्मद अनस (एथलेटिक्स)
- एस भास्करन (बॉडी बिल्डिंग)
- सोनिया लाठर (बॉक्सिंग)
- चिंगलेनसना सिंह (हॉकी)
- अजय ठाकुर (कबड्डी)
- गौरव गिल (मोटर स्पोर्ट्स)
- प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
- हरमीत देसाई (टेबल टेनिस)
- पूजा ढांडा (कुश्ती)
- फुआद मिर्जा (घुड़सवारी)
- गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल)
- पूनम यादव (क्रिकेट)
- स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स)
- बी साई प्रणीत (बैडमिंटन)
- सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)
इन खिलाड़ियों को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड
- विमल कुमार (बैडमिंटन)
- संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस
- इन खिलाड़ियों को मिला द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड
- मेर्जबान पटेल (हॉकी)
- रामबीर सिंह (कबड्डी)
- संजय भारद्वाज (क्रिकेट)
इन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद अवॉर्ड
- मैन्युअल फ्रेडरिक्स (हॉकी)
- अरुप बसाक (टेबल टेनिस)
- मनोज कुमार (कुश्ती)
- नितिन कीर्तिने (लॉन टेनिस)
- सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)