नोकिया 110 भारत में हुआ लांच
नई दिल्ली : नोकिया फोन को बनाने और इनकी बिक्री करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को भारत में अपना एक नया मॉडल Nokia 110 (2019) लांच किया है। फ़ोन ख़ास कर गाने के शौक़ीन लोगो के लिए बनाया गया है। फ़ोन से लोग पूरे 27 घंटे लगातार गाने सुन सकते है।
NOKIA 110 Model Features
Nokia 110 के इस मॉडल में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। ये फीचर फोन प्लास्टिक बॉडी का बनाया गया है। इसमें 4 एमबी स्टोरेज दी गयी है। इसके आलावा इसमें SPRD 6531E प्रोसेसर और 4 एमबी भी मौजूद है। यह ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। इसके आलावा एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इसमें मेमोरी कार्ड के लिए एक अलग से स्लॉट मौजूद है।
इसमें 32GB तक के एक्स्टर्नल स्टोरेज को लगा सकते है। इन सब के साथ इसमें माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। यह नोकिया फ़ोन सीरीज 30+ सॉफ्टवेयर पर रन करता है। इसमें 800mAh की बैटरी है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की इसमें 14 घंटे का टॉकटाइम है। फ़ोन में यूजर्स पूरे 27 घंटे लगातार गाने सुन सकते है और 18 घंटे तक एफएम रेडियो प्ले कर सकते है।
नोकिया फ़ोन हमेशा से अपने साप वाले गेम के लिए मशहूर रहा है। इस बार भी फ़ोन में यह गेम इनबिल्ट है इसके आलावा गेम परचेज करने का भी विकल्प भी इसमें मिल रहा है। फ़ोन में रियर कैमरा भी दिया गया है, जिसके साथ एक फ्लैशलाइट भी मौजूद है। फ़ोन ओसियन ब्लू ,पिंक और ब्लैक कलर में लांच किया गया है। नोकिया 110 2019 मॉडल की कीमत भारत में 1,599 रुपये है। फ़ोन की बिक्री 18 अक्टूबर से रिटेल स्टोर्स और नोकिया मोबाइल की वेबसाइट में शुरू हो चुकी है।
नोकिया और माइक्रोसोफ्ट की कंपनी के बीच का समझौता
इससे पहले नोकिया और माइक्रोसोफ्ट की कंपनी के बीच एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते में यह तय हुआ था कि कुछ समय के लिए माइक्रोसोफ्ट नोकिया के फ़ोन को खुद ही बेच सकता था। इसी से नोकिया लुमिया आया, जिसके बाद मिक्रोमक्स ने इससे अपना नाम दे दिया। लेकिन अब यह डील ख़तम हो चुकी है, क्यूंकि नोकिया लुमिया का लाइनअप कुछ ख़ास नहीं रहा। इस मॉडल के लांच होने से पहले नोकिआ कंपनी ने Nokia 7.2 और Nokia 6.2 भी लॉन्च किया था।