नई दिल्ली : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज फ्रांस में आधिकारिक तौर पहले राफेल विमान को ग्रहण किया। राफेल की विधिवत शस्त्र पूजा भी की गयी। रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा के दौरान राफेल पर ॐ लिखा, जिसके बाद उन्होंने राफेल में उड़ान भरी। राफेल विमान जल्द ही भारत पहुँच जायेगा, जिसके बाद इसे वायुसेना को सुपुर्द कर दिया जायेगा। राफेल विमान के शामिल होने से भारतीय सेना की ताकत पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाएगी।
बता दें कि एक तरफ जहाँ आज देह में दशहरे का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, वहीँ आज वायुसेना दिवस भी है। इस ख़ास मौके पर ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज फ्रांस में आधिकारिक तौर पहले राफेल विमान को ग्रहण किया। रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा के दौरान राफेल पर ॐ लिखा, जिसके बाद उन्होंने राफेल में उड़ान भरी।
बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में राफेल को लेकर काफी राजनीतिक बवाल देखने को मिला था। कांग्रेस की तरफ से राफेल सौदे में घालमेल का आरोप लगाया गया था और ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा, जहाँ कोर्ट ने सरकार को इस मामले में क्लीन चीट दे दी थी।