Jharkhand News : झारखंड के हजारीबाग के झुरझुरी गांव में रविवार, 14 अप्रेल को देर शाम एक धार्मिक शोभायात्रा के दौरान पथराव और हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। उपद्रवियों के पथराव के बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आयोजकों का दावा है कि पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं।
मामले पर पाया गया काबू
एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि “पथराव के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। लेकिन अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। रोड पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई।” पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए निगरानी भी बड़ा दि गई है।
एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “यहां पर यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी। जिससे भगदड़ मच गई। अभी स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।”
जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में श्रीश्री 108 श्री शतचंडी महाराज सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन हो रहा था। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जा रही थी। इस झड़प के कारण दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (NH2) पर यातायात जाम हो गया।