रश्मि सिंह|Winter Health Tips: सर्दियों का सीजन अपने साथ कई तरह के बीमारियों को लेकर आता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अक्सर मौसम में बीमारियों से जूझते दिखते है। एक्सपर्ट्स की माने तो आप अपने खानपन में हेल्दी डाइट शामिल करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में हेल्दी डाइट लेने से शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में मुनक्का का नाम भी शामिल है।
मुनक्का खाने के फायदे
मुनक्का सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर, जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती है। उन्हें अपनी डाइट में मुनक्का को जरुर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, जिंक, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में इसे क्यों डाइट में शामिल करना चाहिए।
डाइजेशन सही करे
आप अगर मुनक्का को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर रहे है तो इससे आपका पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वहीं, जिन लोगों कब्ज या जिनका पेट सही से साफ नहीं होता है उन्हें रोजाना दूध के साथ रात को मुनक्का खाना चाहिए। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेगी।
आयरन की पूर्ती करे पूरा
दरअसल, कई लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी देखी जाती है। इससे उनमें एनीमिया की बिमारी का खतरा बढ़ जाता है। इन लोगों को तो रोजाना मुनक्का जरुर खाना चाहिए। इससे उनके अंदर आयरन की कमी दूर हो जाती है।