जनतंत्र डेस्क Delhi: लोक आस्था के पर्व छठ की शुरूआत हो चुकी है। छठी व्रती घाटों पर नहाए खाय के साथ मां छठी की पूजा कर रही हैं। इस दौरान घाटों और जलस्रोतों के किनारे भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस बीच कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आईं। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में छठी व्रतियों ने जहरीले झाग के बीच छठ पर्व पर स्नान किया।
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैर रहा है। जिसके बीच श्रद्धालु छठ के मौके पर स्नान कर रहे हैं। दिवाली की आतिशबाजी और दिल्ली से सटे राज्यों में जलाई जा रही पराली के कारण राजधानी में प्रदूषण का स्तर हाई लेवल पर है। नतीजतन यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा बढ़ने से नदी प्रदुषित हो रही है और बादल जैसे दिखने वाले टॉक्सिक झाग नदी में समा गए हैं। जिसका खामियाजा छठ व्रतियों को भुगतना पड़ रहा है।
Delhi: लोगों के रिएक्शन
यमुना नदी में जहर भरे झाग की तस्वीरों पर सोशल मीडिया रिएक्शन से भर गया है। कुछ लोगों इन तस्वीरों को डरावनी बता रहे हैं, तो कोई मीम बनाकर मजे ले रहे हैं। वहीं, कुछ दिल्ली की केजरीवाल सरकार को घेर रहे हैं।
यमुना नदी में झाग वाली तस्वीरें देख एक यूजर ने लिखा, चारों तरफ बादल ही बादल। वहीं कुछ लोग प्रदूषण के इस भयावह लेवल पर मजाक करने से भी नहीं चूके।
कुछ लोगों ने इन तस्वीरों पर मीमबाजी की तो कुछ ने दिल्ली सरकार को घेरा। वहीं, कईयों ने कहा कि अब तो दिल्ली की हवा और नदियां प्रदूषित हो गई है। पता नहीं… कब सब ठीक होगा।
वहीं, यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण लेवल पर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी IT हेड अमित मालवीय ने केजरीवाल सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, इस वजह से छठ पूजा पर रोक लगाई थी।
वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यमुना नदीं की ये तस्वीरें काफी चिंताजनक हैं। अब पता चला कि आपने घाटों पर छठ पूजा मनाने से रोक क्यों लगाई।