जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण करने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीची चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि Mehbooba Mufti का कहना है कि निवर्तमान राष्ट्रपति (Ramnath Kovind) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला जा चुका है।
जानकारी के लिए बता दें कि आज 25 जुलाई एक ऐसा खास दिन है जहां द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जिलके बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा- इन्होंने हमेशा भारतीय एजेंडे के नाम पर भाजपा के रादनीतिक एजेंडे को पूरा किया है अब वो चाहे आर्टिकल 370 हो या नागरिकता कानून।
दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13-15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं। इस अभियान को ‘हर घर तिरंगा’ नाम दिया गया है। भारत सरकार का कहना है कि इस मौके पर 20 करोड़ लोग घरों पर तिरंगा फहराएंगे।
इस पर Mehbooba Mufti ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा, हम 15 अगस्त मनाते हैं, 26 जनवरी मनाते हैं क्योंकि हम आजाद हुए थे, एक देश बने। मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर, हम मुस्लिम राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ नहीं गए। हमने सेक्युलरिज्म के लिए भारत का झंडा कबूल किया। लेकिन आज ये लोग घर में घुस घुस कर झंड़ा लगा रहे हैं।