Sonam Raghuvanshi Love Affair: शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि पत्नी सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कर दी। राजा रघुवंशी को मध्य प्रदेश के इंदौर से दूर हनीमून पर जाना भारी पड़ गया। हनीमून पर जानें की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक राजा तो कश्मीर जाना चहता था, लेकिन सोनम उसे जबरदस्ती मेघालय ले गई। वहा उसनें अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर अपनें पती राजा राघुवंशी को मरवा दिया।
क्या है पूरा मामला ?
11 मई 2025 को इंदौर के 29 वर्षीय बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की 25 वर्षीय सोनम के साथ शादी हुई थी । शादी के 9 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के लिए निकल गए । 22 मई को शिलॉन्ग के एक होमस्टे में दोनों रुके। 23 मई को दोनों चेरापूंजी के नोंग्रीट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने गए थे। उसी दिन सोनम ने अपनी सास को फोन किया और अपनी सास को बताया कि वह जंगल में हैं और ग्यारस का व्रत रख रही है। यह उनकी आखिरी कॉल थी, इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन शिलॉन्ग जाकर दोनों की तलाश करने लगे। उन्हें 24 मई को किराए पर स्कूटी मिली। 8 जून की रात को पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि इस केस में 3 लोग और शामिल हैं। आरोपी पत्नी सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया। इस खुलासे ने सबके होश उड़ा दिए।
#BreakingNews | राजा रघुवंशी मर्डर केस में उसके भाई का बयान आया सामने #SonamRaghuwanshi #rajaraghuvanshi #मेघालयपुलिस #राजा_रघुवंशी @MeghalayaPolice @Uppolice #jantantratv pic.twitter.com/evdGxiC0ia
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 9, 2025
इंदोर पुलिस नें आरोपीयों को किया गिरफ्तार
तीनों आरोपी इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं। जिनके नाम : राज कुशवाह और विक्की ठाकुर। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तीसरे आरोपी आनंद को शिलांग पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर से हिरासत में लिया है और अपने साथ मेघालय ले गई है। तीनों आरोपियों की भूमिका और आपसी साजिश की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद ले रही है। पुलिस के अनुसार कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस को शक है कि कई लोग इस हत्या में शामिल हो सकते हैं।
सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज
सोनम का अपनी ही फैक्ट्री के एक कर्मचारी से अफेयर चल रहा था, जिसका नाम राज कुशवाहा है। यह फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है। जहां सोनम एचआर के तौर पर काम कर रही थी। राज कुशवाहा उसी फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करता था। सोनम के साथ उसके करीबी रिश्ते थे। सोनम के पिता का कहना है कि घटना से महज दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में काम कर रहा था।
कौन-कौन हत्या में था शमिल ?
17 दिन पहले राजा और उसकी बीवी सोनम शिलॉन्ग के जंगलों से गायब हो गए थे। 2 जून को राजा की लाश मिली। इंदौर और मेघालय पुलिस ने काफी हद तक सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या उसकी बीवी सोनम ने ही हत्या करवाई है। सोनम फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। सोनम का बॉयफ्रेंड और दो सुपारी किलर्स को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। राजा की हत्या में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाह शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि राज कुशवाह ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था, जो लगातार सोनम रघुवंशी के संपर्क में बना हुआ था। वो सोनम का बॉयफ्रेंड है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसे ट्रेस कर पकड़ा है।
राजा पर सबसे पहले हमला आनंद ने किया था। उसके बाद वारदात को अंजाम देने के लिए बाकी दोनों आरोपी शामिल हुए। इस मामले में गाजीपुर पुलिस को इंदौर क्राइम ब्रांच ने जरूरी इनपुट मुहैया कराए, जिसके बाद सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाने में सरेंडर किया।